पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (18:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
 
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजहरुद्दीन के नाम को मंजूरी दी है। इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस के लिए 2 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
 
पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस में 2 और नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए वरिष्ठ नेता बीएम विनोद कुमार तथा जाफर जावेद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के लिए 8 महासचिव तथा 4 सचिव भी बनाए गए हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी