मोहन भागवत बोले 15 साल में पूरा होगा अखंड भारत का सपना, राउत बोले 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाइए

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (12:05 IST)
हरिद्वार। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 15 साल में देश फिर बनेगा अखंड भारत। यह सब हम अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे। इस पर संजय राउत ने 15 दिन में यह काम करने की मांग की।
 
उन्होंने कहा कि ज्योतिष के अनुसार 20 से 25 साल में भारत फिर से अखंड भारत होगा ही। यदि हम सब मिलकर इस कार्य की गति बढ़ाएंगे तो 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कहेंगे। हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें।
 
इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम भी इस नेक काम में आपके साथ होंगे। लेकिन 15 साल का समय मत लीजिए। ये काम 15 दिन में कर डालों। अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है। वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए।

आप अखंड भारत बना लीजिए लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाईए।अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है।वीर सावरकर,बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए:RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत, प्रवक्ता,शिवसेना pic.twitter.com/65SaX6wkbF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी