घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी

शनिवार, 16 जनवरी 2021 (12:28 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में घना कोहरा होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार को बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गई।
ALSO READ: Weather update : बारिश के बाद दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान बढ़ा
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इसका असर उड़ानों पर पड़ा है और 50 से अधिक उड़ानें विलंबित रही हैं। इस मौसम में यह तीसरा मौका है, जब राजधानी में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गई है। इससे पहले 8 दिसंबर और 1 जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गई थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी