नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (16:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही 5 नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
ALSO READ: राज्यसभा में कृषि मंत्री तोमर बोले, कांग्रेस खून से खेती करना जानती है, भाजपा नहीं...
शिवाजीराव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी