नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 3 बार आए फोन, मांगी 100 करोड़ की फिरौती

शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:08 IST)
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में शनिवार सुबह 3 धमकी भरे फोन आए। धमकी के बाद गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
नागपुर पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में लैंडलाइन नंबर पर पहली बार सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार दोपहर 12:32 बजे फोन आया। कॉलर ने दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की।
 
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने कहा कि 3 फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसदीय क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि गडकरी फिलहाल नागपुर में ही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी