Petrol Diesel Price Today: ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं, और भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (09:16 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। फ्यूल प्राइस में आज गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए दामों के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिवाली के बाद से ही दोनों ईंधनों के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ALSO READ: नितिन गडकरी ने खरीदी नई कार, चलाने के लिए नहीं पड़ती पेट्रोल, डीजल या CNG की जरूरत
 
और भी सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए सरकार नया प्लान तैयार कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बैठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से तेल की निकासी की योजना पर काम कर रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी