करूर रैली भगदड़ पर अन्नामलाई ने दिया बड़ा बयान, क्या एक्टर विजय के समर्थन में है BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 28 सितम्बर 2025 (19:30 IST)
तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को रैली भगदड़ में भाजपा एक्टर विजय के समर्थन में उतर आई है। भाजपा नेता अन्नामलाई ने हादसे पर बात करते हुए कहा कि यह विजय की गलती नहीं है। राज्य की पुलिस और खुफिया विभाग का काम है कि वह भीड़ का अनुमान लगाए। इसके अनुसार ही पुलिस बल को पर्याप्त रूप से तैनात करे। 27 सितंबर को करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष एक्टर विजय ने एक रैली आयोजित की थी। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।

रैली में भगदड़ होने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने करूर भगदड़ पर कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 40 लोगों की जान चली गई। हमारे राज्य में पहले कभी किसी राजनीतिक रैली में ऐसी घटना नहीं हुई है।
ALSO READ: क्रिकेटरों और अभिनेता-अभिनेत्रियों पर कसेगा ED का शिकंजा, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में संपत्तियां हो सकती हैं कुर्क
ये स्थानीय प्रशासन की गलती है... सरकार की पहली जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा करना है। कल सरकार पूरी तरह विफल रही है। वहां करीब 30 हजार लोग थे और 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जिसमें से 400 टेक्निकल स्टाफ थे, तो आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि लोग वहीं सुरक्षित रहेंगे।
अन्नामलाई ने कहा कि पुलिस ने विजय को 7 घंटे की अनुमति क्यों दी? इसे 2 घंटे के लिए दें। तमिलनाडु भाजपा के रूप में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जांच पर सवाल उठाते हुए अन्नामलाई ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एक सदस्यीय पूर्व न्यायाधीश जांच आयोग चाहते हैं और उन्होंने न्यायाधीश का चयन भी खुद किया है। यह निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी