मुश्‍किल में राहुल गांधी, भाजपा सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (12:48 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया गया।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिए लोगो को उकसाने की कोशिश की है।
 
झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत की है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है, आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर जी को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।'

राहुल गाँधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत का है।कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बॉंटने की साज़िश है,आज उनके ख़िलाफ़ @loksabhaspeaker जी को विशेषाधिकार हनन व ग़लतबयानी का नोटिस दिया @ANI @PTI_News @MathewLiz @payalmehta100 @awasthis @amitabhnews18 pic.twitter.com/MiOYfoT8Dz

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 3, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी