अब मुस्लिम महिलाएं कहेंगी, शुक्रिया मोदी भाईजान... लोकसभा के पहले BJP का क्या है बड़ा प्लान?

सोमवार, 1 जनवरी 2024 (13:22 IST)
Modi Bhai jaan : अब बीजेपी शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के पीछे देश का आम चुनाव है। दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने बड़ा प्लान बनाया है। चुनाव से पहले BJP मुस्लिम महिलाओं को जोड़ेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ अभियान चलाया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें कम से कम एक हजार महिलाएं शामिल होंगी।

क्या है अभियान में : मुस्लिम महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए इस योजना की टैगलाइन ‘ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’ रखी गई है। ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के उनके लिए किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि उन्हें आखिर भाजपा को वोट क्यों देना चाहिए।
बता दें कि सम्मेलनों के जरिए मुस्लिम महिलाओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हज का कोटा बढ़ाया जाना, मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति समेत समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली कई योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी