पाक सैनिकों ने LOC पर लगातार 9वें दिन भी किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 3 मई 2025 (10:11 IST)
Pak soldiers violated ceasefire: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर विभिन्न सेक्टर में लगातार 9वीं रात भारत और पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistani soldiers) के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम समझौते (ceasefire agreemen) का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना (Indian Army ) ने माकूल जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ALSO READ: अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा
 
पहलगाम हमले के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ीं : यह लगातार 9वीं रात थी, जब सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। गोलीबारी की अब तक की अधिकतर घटनाएं एलओसी पर हुई हैं। केवल 1 घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 26 लोग की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।ALSO READ: डर से सहमे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है...
 
पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की : एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 2 और 3 मई की मध्य रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के पास एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका तुरंत माकूल जवाब दिया। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों के उपरांत 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।ALSO READ: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम शरीफ की मुस्लिम देशों से गुहार
 
भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में 'हॉटलाइन' पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।(भाषा)ALSO READ: Indore : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोग गिरफ्तार
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी