जम्मू। चार महीने तक शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दो जगहों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी।