Petrol Diesel Prices: MP और महाराष्ट्र में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑइल में हल्की तेजी

सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (10:21 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड सुबह 6 बजे के करीब हरे निशान में रहते हुए 71.36 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड गिरकर 76.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 36 और डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी दिख रही है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 25 और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है। इसके साथ ही झारखंड, उत्तरप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी दिख रही है। दूसरी ओर बिहार में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 34 पैसे सस्ता हो गया है। पंजाब में कल रविवार के मुकाबले पेट्रोल 27 और डीजल 29 पैसे सस्ता मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दिख रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.80 और डीजल 94.40 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.77, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी