नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को 72वें जन्मदिन पर कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिन पर अक्सर विकासात्मक पहल की जाती है और भाजपा ‘सेवा’ गतिविधियां शुरू करती है। मोदी आज विविध क्षेत्रों के 4 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वह नामीबिया से लाए चीतों को मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रीय उद्यान में भी छोड़ेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया, जिन्होंने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।'