पर्यावरण दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी, 2025 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य

शनिवार, 5 जून 2021 (11:42 IST)
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान भी इथेनॉल बनाए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इथेनॉल सेक्टर के लिए रोडमैप तैयार है। इथेनॉल 21वीं सदी के लिए भारत की प्राथमिकता है। 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य। अभी पेेेेेेट्रोल में 8.5 इथेनॉल ही मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि बीते साल ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21,000 करोड़ रुपए का इथेनॉल खरीदा है। इसका एक बड़ा हिस्सा हमारे किसानों की जेब में गया है। विशेष रूप से गन्ना किसानों को इससे बड़ा लाभ हुआ है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि One Sun, One World, One Grid के विजन को साकार करने वाला International Solar Alliance हो, या फिर Coalition for Disaster Resilient Infrastructure की पहल हो, भारत एक बड़े वैश्विक विजन के साथ आगे बढ़ रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी