किरेन रिजिजू डांस करते देख खुश हुए पीएम मोदी, जमकर की सराहना...
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (15:24 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कानून मंत्री किरेन रिजिजू का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक अच्छे डांसर भी है! अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।
वीडियो में रिजिजू एक महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मोदी के मंत्री ने खुद यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुआ।
Our Law Minister @KirenRijiju is also a decent dancer!
किरेन रिजिजू ने इससे पहले एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा। जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।
उल्लेखनीय है कि किरेन रिजिजू के अच्छे गायक भी है। पिछले दिनों गाना गाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।