महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम, पोस्ट किया यह वीडियो

शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (08:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को नमन किया और उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में मोदी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है।'
 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ न्यू इंडिया4 नारी शक्ति शीर्षक से वीडियो भी जारी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है। 
 

On International Women's Day, we salute our indomitable Nari Shakti.

We are proud to have taken numerous decisions that have furthered women empowerment.

Every Indian is proud of the stupendous accomplishments of women in various spheres. #NewIndia4NariShakti pic.twitter.com/NPTN62Lqek

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने हौसले से लोगों के सामने मिसाल पेश करने वालीं सात प्रमुख महिलाओं समेत 10 को  सम्मानित करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी