नोटबंदी की घोषणा के 30 दिसंबर को 50 दिन पूरे हो रहे हैं। इस बीच, खबर है कि 31 दिसंबर को प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर, 2016 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए ही मोदी ने नोटबंदी की बड़ी घोषणा की थी।
क्या बेनामी संपत्ति पर होगा प्रहार? : 1000 और 500 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि कालेधन के बाद अब बेनामी संपत्ति पर प्रहार किया जाएगा। 'मन की बात' कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने इस बारे में संकेत दे चुके हैं। इस वजह से 31 दिसंबर के इस संबोधन में बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी कुछ बड़े फैसलों उम्मीद है।