Poet Kumar Vishwas on UGC rules: यूजीसी रूल्स के देशभर में विरोध शुरू हो गया है। इस बीच, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने सीधे-सीधे तो नहीं परोक्ष रूप से इन नियमों पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में #UGC_RollBack के साथ स्व. कुमार रंजन की कविता का उल्लेख किया है। एक्स पर #UGCBlackLaw के साथ अन्य हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।
क्या लिखा कुमार विश्वास ने
कवि कुमार विश्वास ने एक्स पर एक पोस्ट में सीधे परोक्ष रूप से यूजीसी रूल्स पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में कवि स्व. कुमार रंजन की कविता का उल्लेख करते हुए लिखा- 'चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा सवर्ण हूँ मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा ..।