हावड़ा में हिंसा पर बवाल, क्या है इन दंगों का राजनीतिक कनेक्शन?

शनिवार, 11 जून 2022 (12:49 IST)
कोलकाता। नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हिंसा हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी जमकर पत्थर फेंके। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराया तो भाजपा आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि दंगाई भाजपा का वोट बैंक है। नेताओं की बयानबाजी से सवाल उठ रहा है कि क्या इन दंगों का राजनीतिक कनेक्शन भी है? अगर है भी तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
 
हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के हिस्सों में और उसके आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। 15 जून तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
 
 
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि हावड़ा में पिछले दो दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं - लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप की सजा लोग क्यों भुगते?

ममता ने दंगाईयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर ममता ने कहा कि बंगाल में कुछ नहीं हुआ है। अगर आपको विरोध करना है तो वहां करें जहां भाजपा की सरकार है। या फिर विरोध दिल्ली में जाकर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप की सजा हम क्यों भुगते?
 

আগেও বলেছি, দুদিন ধরে হাওড়ার জনজীবন স্তব্ধ করে হিংসাত্মক ঘটনা ঘটানো হচ্ছে । এর পিছনে কিছু রাজনৈতিক দল আছে এবং তারা দাঙ্গা করাতে চায়- কিন্তু এসব বরদাস্ত করা হবে না এবং এ সবের বিরুদ্ধে কঠোর ব্যবস্থা হবে। পাপ করল বিজেপি, কষ্ট করবে জনগণ?

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 11, 2022
इस बीच भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि दंगाई भाजपा का वोट बैंक है। उन्होंने कहा ‍कि कल, जब दंगाइयों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्गों को जला दिया और अवरुद्ध कर दिया, पुलिस मूकदर्शक के रूप में खड़ी रही। वहीं पुलिस भर्ती घोटाले का विरोध कर रहे लोगों पर तुरंत लाठीचार्ज करती है।
 

Yesterday, as rioters burnt and blocked national highways in West Bengal, police stood as mute spectator, possibly on instruction. But the same police, under Mamata Banerjee, is quick to lathicharge deprived merit listers whenever they protest against massive recruitment scams… pic.twitter.com/ss5l8XJZ28

— Amit Malviya (@amitmalviya) June 10, 2022
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक मुंहफट राजनेता हैं, जो अपने विरोधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हैं। हमने देखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किस तरह उन्होंने नीचले स्तर पर बातचीत की थी। 
 

Mamata Banerjee is an uncouth politician, who uses crass language against her opponents. We saw the low level of discourse she stooped to during Assembly elections. For her to order arrest of vlogger Roddur Roy for giving her a taste of her own medicine is brazen misuse of power.

— Amit Malviya (@amitmalviya) June 9, 2022
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की थी। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी