टीपू जयंती पर जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस पाखंडियों की पार्टी

शनिवार, 10 नवंबर 2018 (23:18 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे पाखंडियों की पार्टी बताया।
 
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं, उनके समर्थक टीपू जयंती मनाते हैं। टीपू सुल्तान ने हिंदुओं और ईसाइयों की हत्या की और मंदिर एवं गिरजाघरों को तोड़ा।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रकृति कहना कुछ और करना कुछ और की है। वे इस पाखंड को कैसे समझाएंगे? यह कांग्रेस की असली प्रकृति है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी