दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, गुरुवार को रामलीला मैदान पर होगा आयोजन, CM पद पर सस्पेंस बरकरार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (17:27 IST)
Swearing in ceremony in Delhi:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण (Swearing in ceremony) के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री (BJP Chief Minister) का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं और शहरभर से लोगों ने गुरुवार को संभावित कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।ALSO READ: दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस
 
दिल्ली के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया : चुघ ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया है जिन पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी नागरिकों का भरोसा है। रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है जिसमें लगभग 30,000 लोग एकसाथ आ सकते हैं। इसकी चहारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया जा रहा है।ALSO READ: दिल्ली में शपथ की तारीख आई, मुख्‍यमंत्री का नाम तय नहीं
 
शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद : सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को विशाल मैदान के साथ-साथ आयोजन स्थल के आसपास के फुटपाथ और सड़कों की सफाई करते देखा गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे रामलीला मैदान में शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।ALSO READ: दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट
 
भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं : गत 8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और 26 साल बाद शहर में सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं।ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण कुंडली से जानें उनकी सरकार का भविष्य, चलेगी या जाएगी
 
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं जिन्होंने आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया। उनके अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के साथ ही पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं। बवाना (सुरक्षित) सीट से विधायक चुने गए रवीन्द्र इंद्रराज सिंह और मादीपुर (सुरक्षित) सीट से पहली बार भाजपा के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल के नामों पर भी चर्चा हो रही है।
 
पार्टी के भीतर कई लोगों का मानना ​​है कि भाजपा नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसी ऐसे नाम पर मुहर लगा सकता है, जो बहुत अधिक चर्चा में नहीं है। पार्टी ने राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का प्रयोग किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी