प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, किसके लिए की जा रही कर्जमाफी

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (13:02 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है?
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने कहा- अर्थव्यवस्था की हालत खराब, सरकार ने सुधार के एजेंडे को रोका
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर किया Tweet, मोदी सरकार को बताई हकीकत
प्रियंका ने सवाल किया कि भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा? एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपए के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी