रघुवरदास होंगे झारखंड के मुख्‍यमंत्री

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (11:57 IST)
रांची। अटकलों के अनुरूप झारखंड के अगले मुख्‍यमंत्री रघुवरदास ही होंगे। एक जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि इस तरह की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं कि रघुवर दास झारखंड के अगले मुख्‍यमंत्री हो सकते हैं। वे पांचवी बार चुनाव जीते हैं और उन्होंने जमशेदपुर पूर्व सीट से 70 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। 
 
रघुवर पहले गैर आदिवासी नेता होंगे, जो राज्य का मुख्‍यमंत्री बनेंगे। वे झारखंड के उपमुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। 
 
 
 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें