राफेल पर राहुल गांधी का वार, झूठ बोल रहे हैं नरेन्द्र मोदी

गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा राफेल मामले में सवाल उठाए जाने के बाद गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठ बोल रहे हैं। 
 
राहुल ने कहा कि पीएम बताएं कि राफेल पर क्या डील हुई। उन्होंने इस सौदे के जरिए अनिल अंबानी की मदद की गई। अनिल इस समय घाटे में चल रहे हैं। अनिल अंबानी ने कभी प्लेन नहीं बनाए। उन्होंने सवाल उठाया कि एचएएल को छोड़कर अंबानी से डील क्यों की गई?
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरुण जेटली ने मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। 520 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ रुपए में क्यों खरीदा गया। राफेल का कान्फिगरेशन नहीं बदला गया है। उन्होंने कहा कि जेपीसी पर जेटली ने चुप्पी साध ली। 
 
नोटबंदी बड़ा घोटाला : राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी को बड़ा स्कैम कहा जा सकता है। इसके माध्यम से 15-20 बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया। 
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के माध्यम से कालेधन को सफेद किया गया। आम लोगों का पैसा उद्योगपतियों को दिया गया। नोटबंदी ने छोटे दुकानदारों को खत्म करर दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी