Rahul Gandhi Digvijay Singh News : वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ वाले बयान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह का आमना सामना हुआ तो राहुल ने दिग्विजय से कहा कि आपने गलत किया।
दिग्विजय सिंह ने 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में युवा नरेंद्र मोदी गुजरात में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी के पास जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि जो लोग कभी जमीनी स्तर पर काम करते थे, वे संगठनात्मक पदानुक्रम में ऊपर उठकर मुख्यमंत्री और आखिरकार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।