डेल्टा प्लस वैरिएंट पर राहुल गांधी ने पूछे 3 सवाल...

शुक्रवार, 25 जून 2021 (11:50 IST)
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही है?
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'डेल्टा प्लस वैरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जांच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही है? टीके इस पर कितने प्रभावशाली हैं और पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने की क्या योजना है?'
 

डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न-

- इसकी जाँच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही?

- वैक्सीन इसपर कितनी प्रभावशाली हैं व पूरी जानकारी कब मिलेगी?

- तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है?

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 25, 2021
उल्लेखनीय है कि कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के इस स्वरूप पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पिछले दिनों वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को चिंताजनक करार दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी