राहुल गांधी ने ली टीके की पहली खुराक, दो दिन नहीं आए संसद

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (19:41 IST)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अप्रैल में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। तीन महीने बाद आज उन्होंने कोरोना की पहली खुराक ली है। हालांकि, किस टीके की खुराक ली हैं उसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

राहुल गांधी ने बाजार में कोरोना टीका आने के करीब डेढ़ साल बाद गुरुवार को वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि राहुल गांधी ने गुरुवार को टीके की पहली खुराक ली थी और कल व आज वह संसद नहीं आए।

अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि भारत में लगाए जा रहे किस टीके की खुराक उन्होंने ली है।  बताया जा रहा है कि  कोरोना से संक्रमित होने के तीन महीने बाद राहुल गांधी ने टीका लगवाया है। राहुल गांधी ने 20 अप्रैल को ट्वीट कर खुद जानकारी दी थी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी