सावधान, महंगा पड़ेगा ट्रेन में ज्यादा समान ले जाना, लगेगा जुर्माना

मंगलवार, 5 जून 2018 (11:26 IST)
रेल यात्रा के दौरान तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाना अब यात्रियों को खासा महंगा पड़ सकता है। रेलवे इसके लिए देशभर के सभी रेल मंडलों में 8 से 22 जून तक एक अभियान चला रहा है।
 
इस अभियान के तहत उन मुसाफिरों पर विशेष नजर रखी जाएगी जो ट्रेन के रिजर्व कोच में निर्धारित वजन से अधिक सामान लेकर जाते हैं।
 
यदि गंतव्य पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान अगर यात्री के पास निशुल्क सीमा से अधिक सामान पाया गया तो अतिरिक्त सामान पर पार्सल चार्ज का 6 गुना अधिक अथवा न्यूनतम 50 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
 
क्या है नियम : फिलहाल फर्स्ट एसी में यात्री 70 किलो सामान के साथ यात्रा कर सकता है इसमें अधिकतम छूट 15 किलो है। जबकि सेकंड एसी में ये छूट 50 किलो और अधिकतम छूट 10 किलो है। इसके अलावा थर्ड एसी में मुफ्त सीमा 40 किलो ले जाने की है, जबकि अधिकतम छूट 10 किलो है।
 
इसके अलावा स्लीपर में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा 40 किलो है और अधिकतम छूट यहां 10 किलो है। वहीं, जनरल क्लास में 35 किलो तक सामान ले जाया जा सकता है। इसमें अधिकतम सामान ले जाने की छूट 10 किलो है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी