जल्‍लाद ने गाय को भी नहीं छोड़ा, इस हरकत पर पुलिस ने दबोचा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (15:54 IST)
नोएडा। देशभर में बच्‍चों और युवतियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाएं तो आम हो गई हैं, लेकिन अब बेजुबान जानवरों के साथ भी दरिदंगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने एक ऐसे ही जल्‍लाद को गिरफ्तार किया है।

मामला गौतमबुद्ध नगर के नोएडा का है जहां पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

पशु क्रूरता में मामला दर्ज : पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है।

क्‍या है पूरा मामला : बता दें कि थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा 7 बजे प्राथमिकी दर्ज कराई। राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है। राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि देश में कई जगह से गायों, बकरियों और श्‍वानों के साथ भी दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
(भाषा) /Edited by Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी