उत्तरप्रदेश के बांदा की महिला शहजादी खान को यूएई में फांसी दे दी गई है। UAE में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी 2025 को UAE सरकार से इसकी सूचना मिली थी। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। 33 साल की शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी।
बेटी को बचाने की अपील : अपनी बेटी को बचाने और उनकी स्थिति जानने के लिए माता-पिता ने पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि शहजादी को पिछले महीने ही फांसी की सजा दे दी गई थी, जबकि 5 मार्च को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 33 साल की शहजादी अबू धाबी की अल वथबा जेल में बंद थी।