कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भाजपा ने जारी किया वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (11:05 IST)
Karnataka political news : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता नासिर हुसैन की जीत के बाद कर्नाटक विधानसभा के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। भाजपा ने घटना का वीडियो जारी किया है। कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने भाजपा के दावे को खारिज किया है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ALSO READ: Rajya Sabha Election 2024 : Karnataka में 3 राज्यसभा सीटें कांग्रेस ने जीती, 1 भाजपा की झोली में
भाजपा का दावा है कि कांग्रेस नेता नासिर हुसैन की जीत के बाद के समर्थकों ने अपने नेता की जय-जयकार करते हुए नारे लगाए। इसके बाद वे जोर-जोर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 
 

ಪಾಕಿಸ್ಥಾನಿ ಸಹಾನುಭೂತಿಗೆ ರಾಜಾತಿಥ್ಯ ನೀಡಿದ್ದಾಯಿತು - ಈಗ ಪಾಕಿಸ್ಥಾನಿ ಬೆಂಬಲಿಗ ನಾಯಕನಿಗೆ ರಾಜ್ಯಸಭೆಯ ಸದಸ್ಯನ ಪಟ್ಟ. ಇದು @INCKarnataka ಕರ್ನಾಟಕವನ್ನು ಭಾರತ ವಿರೋಧಿ ಕೇಂದ್ರವನ್ನಾಗಿಸಿರುವ ಪರಿ.

ಭಯೋತ್ಪಾದಕರಿಗೆ ಬ್ರದರ್ಸ್, ಅಮಾಯಕರು ಎಂಬ ಪಟ್ಟ ಕಟ್ಟಿದ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್‌ನ ತುಷ್ಟೀಕರಣದ ರಾಜಕೀಯದ ಫಲಿತಾಂಶ ಪದೇ ಪದೇ ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ… pic.twitter.com/z9gsrbu99e

— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) February 27, 2024
भाजपा ने मंगलवार देर रात सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में समर्थकों के इस कृत्य को कानून का उल्लंघन और राष्ट्र का अपमान बताया गया है।
 
भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने कहा कि उन्होंने केवल नसीर हुसैन जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, नसीर खान जिंदाबाद जैसे नारे सुने। 
 
कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नहीं मीडिया के द्वारा भी इस तरह के आरोप लगाए गए हैं कि किसी व्यक्ति के द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी