असम ने एसडीजी सूचकांक में अपनी स्थिति सुधारी : हिमंत विश्व शर्मा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 15 जुलाई 2024 (20:20 IST)
Statement of the Chief Minister of regarding the SDG Index : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य ने 2023-24 में संपोषणीय विकास लक्ष्यों (SDG) के राष्ट्रीय सूचकांक में अपनी स्थिति सुधारी है। उन्होंने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्य एसडीजी में 65 अंक पाकर ‘अग्रणी’ राज्यों की श्रेणी में पहुंच चुका है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एसडीजी अंक 71 है।
 
असम देश में तेजी से बढ़ते राज्यों में एक : शर्मा ने कहा, नीति आयोग ने रिपोर्ट प्रकाशित की है और कहा है कि असम देश में तेजी से बढ़ते राज्यों में एक है। हमारा लक्ष्य अगले दो साल में राष्ट्रीय अंक से आगे निकलना है। असम 2016 में एसडीजी सूचकांक में शामिल हुआ था और वह 49 अंक के साथ ‘आकांक्षी’ श्रेणी में था। राज्य ने अपनी रैंकिंग सुधारी और वह 2019 में 55 तथा 2020 में 57 अंक के साथ ‘प्रदर्शनकारी’ श्रेणी में पहुंच गया।
ALSO READ: राहुल गांधी असम में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने आए : हिमंत विश्व शर्मा
मुख्यमंत्री ने कहा, पहले असम भारत पर एक बोझ था लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमने गरीबी उन्मूलन, स्वच्छ जल आपूर्ति, हरित ऊर्जा, आर्थिक वृद्धि, उद्योग, नवोन्मेष, बुनियादी ढांचे और संपोषणीय शहरों (के विकास में) अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि 16.5 अंक के साथ उच्च शिक्षा क्षेत्र का खराब प्रदर्शन था और इसने राज्य की स्थिति पर नकारात्मक असर डाला।
 
बिहार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य : शर्मा ने कहा, नई योजनाओं के साथ हमें आशा है कि सकल प्रवेश अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हमें दो वर्षों के भीतर उच्च शिक्षा में 19 अंक प्राप्त करने की उम्मीद है। उत्तराखंड और केरल नीति आयोग के 2023-24 एसडीजी सूचकांक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं। आयोग सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण मापदंडों पर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के कामकाज को परखता है। बिहार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी