उन्होंने कहा कि आपकी नाराजगी सरकार के साथ हो सकती है। भाजपा और राजग के साथ हो सकती है। लेकिन हैरत है कि आपकी नाराजगी एक अंतरिक्ष यात्री, गगनयान यात्री के प्रति भी हो सकती है। सिंह ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप धरती से नाराज हैं, आकाश से भी नाराज हैं और आज अंतरिक्ष से भी नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रदर्शन अपने प्रति नाराजगी का इजहार है, क्योंकि वह अपने हर मंसूबे में विफल है। उनकी कोई बात नहीं बन पा रही।
ALSO READ: शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?