मोदी सरकार के दो साल, राजपथ पर विशाल समारोह को होस्ट करेंगे अमिताभ

बुधवार, 25 मई 2016 (07:56 IST)
नई दिल्ली। केंद्र की राजग सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन 26 मई की शाम यहां इंडिया गेट पर आयोजित विशाल समारोह का संचालन करेंगे।
               
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के साथ एक बैठक में समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
               
समारोह शाम पांच शुरू होगा और लगातार पांच घंटे चलेगा। समारोह में लघु वृतचित्रों के जरिए  मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में सरकार के थीम सांग मेरा देश बढ़ रहा है, आगे बढ़ रहा है का मंचन किया जाएगा।
              
समारोह के दौरान अनुपम खेर और प्रसून जोशी सहित बहुत से बॉलीवुड कलाकार भी आकर्षण का केंद्र होंगे। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें