कांग्रेस की महिला सांसदों ने इस अंदाज में किया महंगाई का विरोध

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (18:38 IST)
नई दिल्ली। यूं तो समूची कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस की महिला सांसद कुछ अलग ही अंदाज में नजर आईं। काले कपड़े पहने ये महिला सांसद अपने गले में सब्जियों की माला पहने हुई थीं।
 
कांग्रेस की महिला सांसदों ने संसद परिसर में गले में सब्जियों की माला डालकर सोनिया गांधी के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन, रेम्या हरिदास समेत अन्य महिला सांसद भी मौजूद थीं। सभी ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहन रखे थे। हालांकि सोनिया गांधी के गले में सब्जियों की माला नहीं थी।
 
ALSO READ: आटा, दूध-दही पर टैक्स वसूलने वाली क्रूर सरकार कह रही है कि महंगाई नहीं है...
ALSO READ: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में
ALSO READ: कांग्रेस ने बताया, देश में 3 साल में बढ़ी किस तरह महंगाई?
 
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में तो प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी