Weather Update : दिवाली पर ठंडी हुई रातें, कहां हो रही बर्फबारी, किन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (13:19 IST)
Weather Update News : दक्षिण पश्चिम मानसून की पूरे देश से विदाई होने के साथ ही उत्तर पूर्वी मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। इसके कारण तमिलनाडु में बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। देश की राजधानी दिल्ली का मौसम आज थोड़ा बदला-बदला नजर आएगा। IMD के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में बनी 2 अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण कई शहरों में बादल छाए हुए हैं।

खबरों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां पिछले कुछ दिनों से राज्यभर में शुष्क और हल्का ठंडा मौसम बना हुआ था, वहीं अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर के इलाकों तक बारिश की दस्तक होने वाली है। दक्षिण पश्चिम मानसून की पूरे देश से विदाई होने के साथ ही उत्तर पूर्वी मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। इसके कारण तमिलनाडु में बारिश हो रही है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ रहा प्रदूषण, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब जमकर चमकेगी ठंड
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। देश की राजधानी दिल्ली का मौसम आज थोड़ा बदला-बदला नजर आएगा। IMD के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अक्टूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में बनी 2 अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण कई शहरों में बादल छाए हुए हैं।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर के इलाकों तक बारिश की दस्तक होने वाली है। उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना महसूस होगा। लेकिन शाम और रात के समय ठंडक बढ़ जाएगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के बादल छा सकते हैं। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ेगा।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में रात में गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में कैसा है मौसम?
अगले 48 घंटों में कोंकण, गोवा और मुंबई में हल्की बारिश की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से, केरल और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी बारिश का असर रहेगा।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी