Weather Update : थमा बारिश का दौर, अब पड़ेगी जमकर ठंड, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 8 नवंबर 2025 (11:08 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तापमान गिर गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं पूरे राज्य को ठंडा कर रही हैं। मनाली और लाहौल-स्पीति में जमकर बर्फबारी हो रही है।

खबरों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) से देशभर के मौसम पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तापमान गिर गया है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं पूरे राज्य को ठंडा कर रही हैं। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान है। वहीं कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भी बारिश जारी रहेगी।

झारखंड में भी सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान में सर्दी का मीटर तेजी से भाग रहा है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। लखनऊ, कानपुर और इटावा में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं पूरे राज्य को ठंडा कर रही हैं।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी से गिरा तापमान, क्या है IMD का अलर्ट
मनाली और लाहौल-स्पीति में जमकर बर्फबारी हो रही है। मनाली में तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। चेन्नई में आज बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ रही है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों राज्‍यों में बर्फबारी ने गिराया तापमान, जानिए कैसा है मौसम
मध्य प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इन हवाओं की दिशा उत्तर भारत से होते हुए मध्य भारत और मालवा क्षेत्र तक पहुंच रही है, जिससे प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, विशेषकर ग्वालियर और चंबल संभाग में ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी