Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 (12:01 IST)
Weather Update News : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्‍य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना। 
 

बारिश और तूफान का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्‍य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: MP के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कैसा है भोपाल-इंदौर समेत 5 बड़े शहरों का मौसम
कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना। 
 

कश्मीर में टूटा यह रिकॉर्ड

कश्मीर के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक है। यह फरवरी महीने का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान है, जिसने 24 फरवरी 2016 को दर्ज 20.6 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
ALSO READ: Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान

हिमाचल में तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी 

राजस्थान के मौसम में इन दिनों उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। आज दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दूर-दूर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। बढ़ते तापमान को देखा जाए तो दिन के समय की गर्मी अब झुलसाने वाली होती जा रही है।
ALSO READ: Weather Update : क्‍या फिर चमकेगी ठंड, देश के कई हिस्‍सों में हुई बारिश, इन राज्‍यों में अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 24 से 26 फरवरी के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा हो सकती है। ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक संभव है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व आंधी-तूफान की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम वर्षा संभव है। आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा संभव है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।  
ALSO READ: Weather Update : आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी