Weather Update : मार्च में बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी

रविवार, 8 मार्च 2020 (10:54 IST)
नई दिल्ली। मार्च के महीने तक देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मार्च में भी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। मार्च में होली को कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
 
कुछ पहाड़ी राज्यों में दिसंबर महीने जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तरप्रदेश में बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल मिल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश के मध्य और पूर्वी स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
 
इन राज्यों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से कई जगह बारिश व बर्फबारी होने के कारण लोगों को मार्च में दिसंबर जैसा मौसम बना हुआ है। शिमला, मनाली, रोहतांग दर्रे सहित प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में शनिवार को बारिश हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी