Cartosat-3 आसमान में 'भारत की आंख', खींच सकता है दुश्मनों की हाथ में बंधी घड़ी की सुई की फोटो

बुधवार, 27 नवंबर 2019 (17:29 IST)
चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) में मिली आंशिक सफलता के बाद इसरो (ISRO) ने बुधवार को एक बार फिर अंतरिक्ष में सफलता का झंडा गाड़ा।
अमेरिका के 13 नैनो सैटेलाइट समेत तीसरी जनरेशन का कार्टोसैट-3 (Cartosat-3) को सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्‍थापित कर दिया।
 
इन सभी उपग्रहों को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV c47 के जरिए लांच किया गया।

मिशन की सबसे बड़ी खूबी कार्टोसेट 3 (Cartosat-3) है। इसे आसमान में भारत की आंख (India's Eye on Sky) बताया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी