झूठ बोलने वालों की शामत आई, व्हाट्सएप ने दिया नया फीचर

व्हाट्सएप के इस नए फीचर से आपको झूठ बोलना खासा महंगा पड़ सकता है। इस फीचर के माध्यम से अब कोई भी आपकी लाइव लोकेशन जान सकता है। 
 
व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए नया लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर पेश किया है। इसके जरिए आप किसी को भी चैट या ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। 
 
हालांकि ऐसा नहीं है कि एक बार शेयर करने पर यह हमेशा आपकी लोकेशन बताता रहेगा। यह फीचर थोड़ी देर ही काम करेगा। इसके बाद अगर आप फिर से लाइव लोकेशन बताना चाहते हैं तो आपको इसे फिर शेयर करना होगा। 
 
इसके लिए आपको व्हाट्सएप चैट में जाकर अटैच आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। समय सीमा में 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटा के तीन विकल्प दिए जाएंगे। यह नया फीचर व्हाट्सएप के नए अपडेट के साथ दिया जा सकता है। यह फीचर एंड्राइड और आईओएस दोनों पर ही काम करेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी