राज्यसभा में जेपी नड्डा बोले, दुनिया हमें ना बताएं कि महिला प्रथम हैं (Live Updates)

गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (11:15 IST)
Women Reservation Bill : लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। बिल पर उच्च सदन में 7 घंटे तक चर्चा की जाएगी। पल-पल की जानकारी...


01:09 PM, 21st Sep
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले विधेयक को सत्तारूढ़ भाजपा का ‘चुनावी एजेंडा’ और ‘झुनझुना’ करार देते हुए कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने राज्यसभा में मांग की कि इस प्रस्तावित कानून को जनगणना एवं परिसीमन के पहले ही लागू किया जाना चाहिए।
 
कांग्रेस सदस्य रंजीत रंजन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस विधेयक के पीछे षडयंत्र नजर आता है क्योंकि सरकार साढ़े नौ साल बाद इसे लेकर आई है।

11:41 AM, 21st Sep
महिला आरक्षण बिल पर जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा में बिल बिना किसी बाधा के पास हुआ। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम। भारत की संस्कृति में महिलाओं का बहुत बड़ा स्थान। हमने नारी को शक्ति के रूप में देखा। पीएम मोदी ने जी20 में दुनिया को यह बात बताई। हड़प्पा काल में भी महिलाओं को स्वतंत्रता थी। हमने महिलाएं को हमेशा प्रथम स्थान दिया। दुनिया हमें ना बताएं कि महिला प्रथम हैं।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता उन सभी लोगों के लिए गौरव का विषय है जो अपने राष्ट्र और राष्ट्र की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। धर्म और विज्ञान एक दूसरे से जुड़े।
 

11:04 AM, 21st Sep
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश किया महिला आरक्षण बिल। उन्होंने कहा, मैं आज जो संविधान संशोधन विधेयक लेकर आया हूं, उसके माध्यम से अनुच्छेद 330, अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 में एक खंड जोड़ा जाएगा। जिसके माध्यम से लोकसभा और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें आरक्षित की जाएंगी। यह एक बड़ा कदम है:
 
मेघवाल ने कहा कि यह आरक्षण ऊर्ध्वाधर के साथ-साथ क्षैतिज भी है। इसके तहत एससी-एसटी महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा। इसलिए जनगणना और परिसीमन महत्वपूर्ण हैं...जैसे ही विधेयक पारित होगा, जनगणना और परिसीमन होगा। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। कौन-सी सीट महिलाओं को जाएगी, ये परिसीमन आयोग तय करेगा।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में कहा, सभी दल के नेता स्वर्णीम पल से हकदार। मातृशक्ति का भरोसा नई ऊंचाई पर ले जाएगा। लोकसभा में चंद्रयान की कामयाबी पर चर्चा हो रही है।


10:57 AM, 21st Sep
बीजू जनता दल ने अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में समर्थन देने को कहा।
संसद में सरकार की रणनीति को लेकर पीएम मोदी ने सरकार के वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी समेत कई मंत्री शामिल।

10:54 AM, 21st Sep
संसद में सरकार की रणनीति को लेकर पीएम मोदी ने सरकार के वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी समेत कई मंत्री शामिल।

08:49 AM, 21st Sep
AIMIM को छोड़ सभी दल कर रहे हैं बिल का समर्थन। राज्यसभा में भी आसानी से पास हो जाएगा बिल।

07:36 AM, 21st Sep
आज सुबह 11 बजे राज्यसभा में पेश होगा बिल। जेपी नड्डा भाजपा की ओर से बिल पर सबसे पहले रखेगी अपनी बात। भाजपा की 14 और कांग्रेस की 4 महिला सांसद बिल पर रखेंगी अपनी बात। राज्यसभा में भी बहस के लिए 7 घंटे का समय निर्धारित। 

07:36 AM, 21st Sep
लोकसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल। बिल के समर्थन में पड़े 454 वोट, विरोध में पड़े 2 वोट।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी