BJP ने जफर इस्लाम को उत्तरप्रदेश से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (08:52 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की 1 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सैयद जफर इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमरसिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की इस सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव होना है।
ALSO READ: Inside story : उपचुनाव से पहले संघ की शरण में क्यों पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ?
भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की 1 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए जफर इस्लाम के नाम पर मुहर लगाई है। जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता हैं। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में इस्लाम की प्रमुख भूमिका थी।
 
अमरसिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में गत 1 अगस्त को निधन हो गया था। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। (भाषा) (फोटो सौजन्य : ट्विटर)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी