अश्लील वीडियो शूट करवाने में महिलाएं, पुरुषों से आगे

FILE
नई दिल्ली। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारतीय महिलाएं वीडियो, फोटो शूट करवाने में पुरुषों से आगे रहती हैं। यह बात एक सिक्युरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी के सर्वे में सामने आई है।

कंपनी द्वारा किए सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि 59 फीसदी महिलाएं प्राइवेट मैसेज भेजती हैं और फोटो शेयर करती हैं जबकि 57 फीसदी पुरुष ऐसा करते हैं। यह सर्वे 1008 लोगों पर किया गया है।

यह सर्वेक्षण 18 वर्ष से 54 वर्ष की आयु के लोगों के बीच कराया गया। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई कि भारतीय मोबाइल यूजर पर अंतरंग पलों को मोबाइल पर किस तरह से साझा करते हैं। इस सर्वेक्षेण में 30 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने अश्लील वीडियो शूट किए, जबकि 27 फीसदी भारतीय पुरुषों ने ऐसे वीडियो शूट किए।

वेबदुनिया पर पढ़ें