Refresh

This website p-hindi.webdunia.com/national-hindi-news/%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%A0%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A8-113122900055_1.htm is currently offline. Cloudflare's Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive's Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

दिल्ली में रविवार को सबसे ठंडा दिन

रविवार, 29 दिसंबर 2013 (22:54 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था। आज आसमान खुला था लेकिन बर्फीली हवाएं चल रही थी। हवा में आद्र्रता 92 और 46 फीसदी के बीच रही।

अनुमान है कि आसमान साफ रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सर्दी ने हिमाचल प्रदेश को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दिन में आसमान साफ रहने के बावजूद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान हिमांक के स्तर पर पहुंच गया। राज्य के विभिन्न भागों में न्यूनतम तापमान माइनस 12 से 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीती और किन्नौर जिलों के केयलोंग और कलपा में न्यूनतम तापमान माइनस 9.7 और माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटों में बर्फ गिर सकती है और इस बार नया साल सफेद चादर से ढका हुआ होगा। पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को कडकड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान कल से कम माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल वहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पंजाब में सबसे ठंडा स्थान अदमपुर और जालंधर रहा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में चुरू और माउंट आबू सबसे ठंडा रहा। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.5 और 1 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें