गुप्त नवरात्रि में करें मां कालिका की इस तरह से साधना, जानें गुप्त मंत्र

WD feature Desk

शनिवार, 6 जुलाई 2024 (11:05 IST)
Mata kalika ki Sadhana in Gupt Navratri: काली' का अर्थ है समय और काल। काल, जो सभी को अपने में निगल जाता है। भयानक अंधकार और श्मशान की देवी। मां कालिका की उत्पत्ति धर्म की रक्षा और पापियों-राक्षसों का विनाश करने के लिए हुई है। काली को माता जगदम्बा की महामाया कहा गया है। उन्हें दश महाविद्याओं में से पहली माना जाता है। कालिका का यह अचूक मंत्र है। इससे माता जल्द से सुन लेती हैं, लेकिन आपको इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। आजमाने के लिए मंत्र का इस्तेमाल न करें। यदि आप काली के भक्त हैं तो ही करें।
ALSO READ: Ashadha Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की 9 नहीं 10 देवियां होती हैं, जानें सभी के नाम
पहला साबर मंत्र :
ॐ नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुन्दर जिह्वा वाली,
चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई,
अब बोलो काली की दुहाई।
ALSO READ: Das mahavidya: गुप्त नवरात्रि में नौदुर्गा नहीं 10 महाविद्याओं की होती है पूजा, जानें सभी का परिचय
दूसरा साबर मंत्र 
।।ऊँ कालिका खडग खप्पर लिए ठाड़ी 
ज्योति तेरी है निराली 
पीती भर भर रक्त की प्याली 
कर भक्तों की रखवाली 
ना करे रक्षा तो महाबली भैरव की दुहाई।।
काली साधना

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी