Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर

WD Feature Desk

गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (13:02 IST)
Shardiya Navratri 2024:  प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है इसको लेकर भी कन्फ्यूजन है। शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। 3 अक्टूबर को घटस्थापना होगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर को होगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।
 
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को 12:18 एएम बजे से।
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को 02:58 एएम बजे तक।
 
शारदीय नवरात्रि प्रतिमा और कलश का शुभ मुहूर्त- प्रात: 06:30 से 07:31 के बीच।
शारदीय नवरात्रि मूर्ति और कलश का अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 से 12:51 के बीच।
दिन दिनांक ति‍थि देवी नाम
पहला 3 अक्टूबर प्रतिपदा शैलपुत्री 
दूसरा 4 अक्टूबर द्वितीया ब्रह्मचारिणी
तीसरा 5 अक्टूबर तृतीया चंद्रघंटा
चौथा 6 अक्टूबर चतुर्थी कुष्माण्डा
पांचवां 7 अक्टूबर पंचमी स्कंद माता
छठा 8 अक्टूबर पंचमी स्कंद माता
सातवां 9 अक्टूबर षष्ठी  कात्यायिनी 
आठवां 10 अक्टूबर सप्तमी कालरात्रि
नौवां 11 अक्टूबर अष्टमी/नवमी महागौरी/सिद्धिदात्री
दसवां 12 अक्टूबर नवमी/दशमी सिद्धिदात्री
शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से शाम 05:41 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 05:17 से प्रात: 06:30 तक।
अमृत काल: सुबह 08:45 से सुबह 10:33 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 से दोपहर 12:51 तक।
विजय मुहूर्त: अपरान्ह 02:26 से अपरान्ह 03:14 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:25 से शाम 06:49 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:37 तक।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी