Durga navami 2022: 4 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त और चौघड़िया

शारदीय नवरात्रि में महानवमी पूजा का खास महत्व है। जानिए मां दुर्गा को बिदा करने के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया-
 
- नवरात्रि की दुर्गा महानवमी तिथि इस बार 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार को है। पूरे दिन रवि योग रहेगा।
 
- नवमी तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2022 को शाम की 04.37 से 04 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02.20 पर समाप्त।
 
- महानवमी पूजा के खास शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 12:03 से 12:51 तक।
 
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:26 से 03:14 तक। इस दौरान हवन किया जा सकता है।
 
- अमृत काल : शाम 04:52 से 06:22 तक। इस दौरान माता की पूजा और हवन किया जा सकता है।
 
- दिन का चौघड़िया: लाभ- सुबह 10.41 से दोपहर 12.10 तक इसके बाद 01.38 तक अमृत का चौघड़िया।
 
- दिन का चौघड़िया: शुभ- दोपहर 03.07 से 04.35 तक।
 
- रात्रि का चौघड़िया: लाभ- रात्रि 07.35 से 09.07 तक। कालरात्रि। शुभ- रात्रि 10.38 से 12.10 तक।
 
नवरात्रि महानवमी की शुभकामनाएं 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी