इस वर्ष नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और गुरु पुष्य की पुण्यदायी त्रिवेणी संयोग के चलते पर्व की महत्ता बढ़ गई है। उल्लेखनीय है इस बार नवरात्रि 8 दिन की होगी जो 8 से 15 अप्रैल तक मनाई जाएगी।
विशेष:
8 अप्रैल को शाम 6.16 से रात 11.23 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि शुभ संयोग रहेगा।
14 अप्रैल को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6.11 से अगले दिन सुबह 6.10 बजे तक रहेगा।
15 अप्रैल को गुरु पुष्य योग दोपहर 2.36 से सुबह 6.10 बजे तक रहेगा।
इसी दौरान अमृत सिद्धि योग भी रहेगा।