नरेन्द्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता

गुरुवार, 8 मई 2014 (14:18 IST)
नरेन्द्र मोदी केवल गुजरात और भारत में ही लोकप्रिय नहीं हैं वरन उनके प्रशंसक सारी ‍दुनिया में फैले हैं। उनकी लोकप्रियता अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया और चीन से यूरोप तक फैली हुई है। हालांकि गुजरात दंगे के चलते अमेरिका उन्हें वीजा देने से इनकार करता रहा है।
 
यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि 2013 के वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान दुनिया भर के 120 देशों ने भाग लिया था जो कि किसी भी राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हो सकती है। वे प्रत्येक प्रवासी दिवस में भाग लेते हैं और उन्होंने दुनिया के बहुत से देशों की यात्राएं की हैं।
 
उन्होंने गुजरात और गुजरातियों को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अगर वे देश की बागडोर संभालते हैं तो वे भारत के प्रभाव को सारी दुनिया में फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें